हमीरपुर। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका है। जिसमें स्नातक पास युवाओं को 15 हजार रुपये तक के वेतन की नौकरी मिलेगी। मेले मे दो कंपनियां आएंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 14 जून को सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन पोर्टल Sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराने के पश्चात अभ्यर्थी अपनी पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड के आधार पर संबंधित कंपनी मे सम्मिलित होने हेतु आनलाइन आवेदन करना होगा।
कंपनी का नाम- सिनर्जी कंसल्टेंटस, देहरादून (महिला)
पद का नाम-टेक्निकल ट्रेनी
- आयु- 20 से 30 वर्ष
- योग्यता- आईटीआई
- वेतन-10,500
-कंपनी का नाम- ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बलस एंड आयुर्वेदिक प्रा.लि., लखनऊ
-पद का नाम- डिस्ट्रिक्ट हेड / ब्लाक हेड / क्लस्टर हेड (पुरुष)
- आयु 20 से 55 वर्ष
- योग्यता - स्नातक
- वेतन- 15,000