हमीरपुर। शहर के सौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। आपरेशन थर्ड आई के तहत अभियान एक माह तक चलेगा।
पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि 10 जून से आपरेशन थर्ड आई के तहत शहर के प्रमुख स्थानों व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में होने वाली घटनाओं पर नजर रखने व लूट, चोरी व दुर्घटनाओं का जल्द खुलासा करने में मदद मिलेगी। बताया कि शहर के कलक्ट्रेट परिसर, बस स्टैंड, तहसील रोड, अदालत परिसर, अकिल तिराहा, रमेड़ी चौराहा, यमुना पुल, बेतवा पुल, लक्ष्मीबाई चौराहा, कालपी चौराहा, गौरादेवी, सुभाष बाजार सहित अन्य चिन्हित किए गए है। अभियान की शुरूआत शुक्रवार से होगी। जो पूरे एक माह तक चलेगी। इसके साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक कर उनके प्रतिष्ठानों में लगे बंद कैमरों को चालू कराने के साथ पुराने सीसीटीवी कैमरों को अपडेट कराने व एक कैमरा सड़क की ओर लगाने को कहा जाएगा।