फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर सामान व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर घर में रखा गृहस्थी का सामान और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। कस्बा निवासी तेज सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है और घर का ताला बंद कर अपने भाई प्रदीप को रखवाली के लिए कहा था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब प्रदीप ने देखा तो घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ मिला। तेज सिंह ने कहा कि जेवर सहित लाखों रुपये के सामान गायब हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें