फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हॉकी प्रतियोगिता में जीआईसी श्रीनगर की टीम बनी विजेता

Sun, 31 Aug 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज की ओर से जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर-17 में जीआईसी श्रीनगर की टीम विजेता बनी। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर और संत जेम्स इंटर कॉलेज चरखारी के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनोंं टीमें 2-2 अंकों के साथ बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की टीम एक और गोल दागकर विजेता बनी। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में जीआईसी श्रीनगर व डीएवी इंटर कॉलेज महोबा के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीम को 1-1 अंक मिले जबकि दूसरे हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। तब निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया। जिसमें श्रीनगर की टीम ने पांच में से चार गोल दागकर जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका दीपू ने निभाई। अब विजेता टीमों के खिलाड़ी छह सितंबर को स्टेडियम में आयोजित होने वाली मंडलीय हाॅकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत, निशांत सिंह, रवि कुमार, रेनू शांडिल्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें