फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बारिश के बीच गूंजा गणपति बप्पा मोरया... झूमें श्रद्धालु, नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
फोटो25एचएएमपी 41- मौदहा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा को गोद में लिए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों के बीच हुआ पूजन पाठ, निकली विसर्जन यात्राएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दस दिनों तक घरों और पंडालों में भक्ति और उल्लास का समागम रहा। पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए तो वहीं कन्या भोज से लेकर भंडारा कराए गए। हर तरफ गजानन भगवान के गीतों की धूम रही। शुक्रवार को बारिश के बीच प्रथम पूज्य गणेश भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। हर ओर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष गूंजते रहे।
शहर के रमेड़ी, पुराना बेतवा घाट, गौरा देवी, नई बस्ती, रहुनियां, कालपी रोड से लेकर अन्य स्थानों से गणेश प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्राएं बेतवा नदी किनारे पहुंचीं। शंकरी पीपल के पास विधि-विधान से प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर रहे। रमेड़ी के गणेश पंडाल में गुरुवार रात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान धर्मार्थ ट्रस्ट नवयुवक संघ कमेटी के अध्यक्ष आस्तिक द्विवेदी, उपाध्यक्ष रितिक तिवारी, महामंत्री ऋषभ तिवारी, कोषाध्यक्ष सौरभ यादव, सागर गुप्ता, गोपी दीक्षित, विशाल सिंघल, मयंक यादव, राकेश दीक्षित, अभिषेक तिवारी, नवनीत द्विवेदी, लवकुश तिवारी, कपिल तिवारी, बालजी पांडे, सचिन सिंह राजावत, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-


फोटो25एचएएमपी 44- मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय नाचते -गाते भक्त। संवाद

गायत्री तपोभूमि में हुआ विर्सजन
भरुआ सुमेरपुर। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर विसर्जन किया गया। कस्बे में तीन स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का सुबह हवन-पूजन और आरती के बाद नगर भ्रमण कराया गया। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। वातावरण ‘मंगलमूर्ति मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से गूंजता रहा।
नगर भ्रमण के बाद प्रतिमाओं को श्री गायत्री तपोभूमि प्रांगण स्थित तालाब ले जाया गया, जहां श्रद्धा और भावुक माहौल के बीच गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। बप्पा को विदा करते समय भक्तों के चेहरे पर उत्साह के साथ भावुकता भी नजर आई। बारिश की बूंदों के बीच भक्तों ने अगले वर्ष फिर गणपति के आगमन की कामना की।
विज्ञापन

-



गणेश प्रतिमाओं को चंद्रावल नदी में हुआ विर्सजन
मौदहा।गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को बारिश के बीच भी जारी रहा। कस्बे के रामलीला मैदान, कोआपरेटिव बैंक, मराठीपुरा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को भक्त ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चंद्रावल नदी किनारे पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गणपति से सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रतिमाओं को प्रवाहित किया। इस दौरान हो रही बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। महिलाएं, बच्चे और युवा बारिश में भीगते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। हर तरफ देवा श्री गणेशा, देवा श्री गणेशा..के गीत बज रहे थे। खंडेह, चांदीकला, मकरांव छिमौली, पढोहरी आदि गांवों में भी गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं और बच्चों की विशेष भागीदारी रही। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। चांदीकला गाँव के मोहित सिंह, भोला, रामबाबू ने कहा कि बारिश से विसर्जन कार्यक्रम में विलंब हुआ।

फोटो25एचएएमपी 41- मौदहा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा को गोद में लिए श्रद्धालु। संवाद

फोटो25एचएएमपी 41- मौदहा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा को गोद में लिए श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें