गहरौली (हमीरपुर)। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर मुस्करा विकासखंड की वृहद गोशाला दामूपुरवा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोशाला पहुंचकर साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दामूपुरवा की वृहद गोशाला श्री सियाराम जनकल्याण समिति एनजीओ की ओर से संचालित है। संवाद