फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से घोषित विज्ञान वर्ग स्नातक के परीक्षा परिणाम से छात्रों में असंतोष है। शुक्रवार को बीएनवी डिग्री कॉलेज के खेल के मैदान में बैठक कर छात्रों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। चेतावनी दी है मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो वे 10 अक्तूबर से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

छात्र प्रदीप कुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना छात्रों के साथ धोखा है। दीक्षा देवी ने कहा कि परीक्षा परिणाम से 80 प्रतिशत विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। छात्रों ने विज्ञान वर्ग के द्वितीय वर्ग का परीक्षा परिणाम निरस्त करने, द्वितीय वर्ष का परिणाम तृतीय वर्ष के परिणाम के आधार पर निर्धारित करने की मांग की।
वहीं प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल व इंटर के प्राप्तांकों को आधार बनाकर अथवा प्रथम वर्ष की ली गई परीक्षा का मूल्यांकन कर उसे आधार बनाकर जारी करने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर दस अक्तूबर से बीएनवी डिग्री कालेज के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर नेहा कुमारी, साधना देवी, रागिनी, दीप्ति राजपूत, प्रतिक्षा वर्मा, साधना, सोना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें