फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक मालिक पर जान से मारने की नियत से की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राठ। ईंट लेकर पनवाड़ी जा रहे इटावा निवासी ट्रक मालिक के साथ कार सवार तीन लोगों ने गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

इटावा जिले के पछायगांव थाने के चंदरपुर कला गांव निवासी अवनीश शर्मा ने बताया गुरुवार रात 10 बजे अपने ट्रक में इटावा से ईंट लेकर पनवाड़ी जा रहे थे। आंबेडकर चौराहा पर कार सवार तीन लोगों ने ट्रक रोककर गालीगलौज की। उन्होंने वहां से ट्रक निकाला व नहर बाईपास पर पहुंचे। आरोपियों ने बाईपास पर कार आगे लगाकर डंपर को रोक लिया। वह जैसे ही ट्रक से उतरे आरोपी गालीगलौज करते हुए मारपीट के लिए झपटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह मौके से भागने लगे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलने लगे। जिस पर आरोपी कार में बैठकर भाग गए। बताया जानकारी करने पर आरोपियों के नाम दीपक, रविंद्र पटेल व विकास सामने आए हैं। कोतवाल उमेश कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वादी अवनीश शर्मा का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें