फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुर्घटना में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी कुंजबिहारी ने बताया 20 दिसंबर की शाम सात बजे पैदल खेत पर जा रहे थे। पनवाड़ी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गिरवर गांव निवासी दीपू ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी के पिता भरत राजपूत ने इलाज कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उनका उपचार नहीं कराया गया। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

राठ। शहर के पठनऊ मोहल्ला निवासी दीपा ने बताया वह गर्भवती हैं। आरोप लगाया सत्यम व उसकी बहनों खुशबू, प्रगति ने उनके मकान में घुसकर मारपीट की। बताया मारपीट में उनके सिर में चोटें आईं व गर्भ के खराब होने की आशंका है। वहीं दूसरे पक्ष से रिहुंटा गांव की प्रगति ने बताया पठनऊ मोहल्ले में रहतीं हैं। बुधवार को छोटी बहन नेहा, खुशबू व चचेरे भाई अनुज के साथ घर में थीं। आरोप है महोबा के छिकारा निवासी रामप्रकाश, संदीप, दीपा, दीवानपुरा मोहल्ला की संध्या, निखिल, नेहा व चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। दोनों पक्षों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें