फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जातीय उन्माद फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। डॉ. गनेशीलाल बुधौलिया स्मृति द्वार को क्षति पहुंचने और ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक पूर्व फौजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की शिकायत पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश से हुई।
विज्ञापन


दीपक मिश्रा ने बताया कि डॉ गनेशीलाल बुधौलिया स्मृति द्वार को हरिचरण नामक व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हरिचरण ने ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहा कि यह जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हरिचरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें