फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी का आरोप, पति को ले गए जीप सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर(हमीरपुर) थानाक्षेत्र के भरखरी गांव स्थित ससुराल से युवक को कार सवार उठा ले गए। बांदा के खाईपार मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र वर्मा की ससुराल भरखरी गांव में है। पत्नी सुलोचना ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पति घर के अंदर लेटे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पुरानी जिप्सी में कुछ लोग आए। पति को घर के बाहर बुलाया और जिप्सी में बैठाकर ले गए। बताया कि पति राजस्थान में एक होटल में काम करता था जो बीते तीन अगस्त को लौटा था और उसे लेने भरखरी आया था। महिला ने शाम करीब साढ़े छः बजे बिवांर थाना आकर अज्ञात लोगों के खिलाफ पति को जबरन उठा ले जाने की शिकायत की है। हल्का इंचार्ज सत्यपति त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। फोन नंबर को ट्रेस किया गया है। लोकेशन कानपुर के पास मिली है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें