भरुआ सुमेरपुर। विकासखंड कार्यालय के सामने नाै सितंबर को हाईवे पार करते समय हादसे में घायल सफाई कर्मी की मदद के लिए ब्लॉक प्रमुख और कर्मचारियों ने हाथ बढ़ाया है।
ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव व ब्लॉक कर्मियों ने 64,300 रुपये एकत्र कर घायल सफाई कर्मी को उपचार के लिए सौंपे। साथ ही उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सफाई कर्मी जवाहर शाम करीब चार बजे कार्यालय के सामने हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान मौदहा की ओर जा रहे बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में उसके दोनों पैर और जबड़ा टूट गया था। गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। इस दाैरान प्रभारी एडीओ पंचायत मनीष कौशिक समेत ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।