फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कुल देवता की पूजा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 23 Feb 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट करते दे रहे हैं। जो कोतवाली क्षेत्र के अरतरा गांव का बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


गांव निवासी राजेश कुमार ने दी तहरीर में बताया कि वह अपने पड़ोसियों राहुल, दीपांकर, सीपू, मोहित आदि के साथ अपने कुल देवता की पूजा करते हैं, लेकिन रविवार सुबह उक्त लोग आए और कहने लगे कि उनसे बिना पूछे पूजा क्यों कर रहे हो और इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि चबूतरे पर कुल देवता का मंदिर बनाकर पूजा करने को लेकर एक ही परिवार के लोगों में विवाद हुआ है। आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें