हमीरपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को छात्राओं व कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए जनगणना-2027 जागरूकता कार्यक्रम और मतदाता बनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने छात्राओं को स्व-गणना व जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणकों घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। प्राचार्य डॉ. सबा कौसर ने छात्राओं को जनगणना व मतदाता बनने के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में डॉ. लवकुश एवं डॉ. शालिनी ने भी जनगणना पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।