हमीरपुर। विधानसभा कप-2027 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मिश्रीपुर और कुरारा-देहात न्याय पंचायत के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मिश्रीपुर की टीम ने कुरारा-देहात को 26 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई मिश्रीपुर की टीम ने 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 130 रन बनाए। जवाब में कुरारा-देहात की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर ने राष्ट्रगान के साथ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पवन शुक्ला को मैन ऑफ द मैच, सुराज श्रीवास्तव को बेस्ट बल्लेबाज और गौरव सिंह को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला। इस आयोजन के तहत क्षेत्र के 46 खेल मैदानों को अतिक्रमण व घास-फूस से मुक्त कर खेल योग्य बनाया जा रहा है जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।