चुनाव प्रचार तेज होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने नेताओं के पाला बदलने का क्रम तेज हो गया है। सदर विधानसभा में बीते 2012 में बसपा से चुनाव लड़े फतेह मुहम्मद खान और व दलितों में पकड़ रखने वाले पूर्व पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सिद्धगोपाल अहिरवार ने लखनऊ में सपा का दामन थाम
विज्ञापन
लिया। सीएम ने उन्हें फतेह खान को सदर विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं सिद्धगोपाल सह प्रभारी बनाए गए हैं। सदर विधानसभा से जुड़ी मौदहा कस्बा सहित इससे जुड़े गांवों में मुस्लिम मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। इसी को देखते विभिन्न राजनीतिक दल मुस्लिम मतों के
ध्रुवीकरण में जुटे हैं। इन नेताओं को सीएम से मिलवाने में विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। फतेह मुहम्मद खान ने अमर उजाला को बताया कि रविवार को जब वह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले तो उनकी सिर्फ एक ही मांग रखी कि अल्पसंख्यक समुदाय की बदहाल स्थिति में सुधार के साथ उनके समाज पर विशेष ध्यान दिया जाए। उधर, इन दोनों की जोड़ी के सपा में शामिल होने से चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं हैं।