पत्योरा गांव में नहर से रिसाव करता पानी।
- फोटो : अमर उजाला
पत्योरा पंप कैनाल से निकली नहर की पटरी में हो रहे रिसाव से पानी बर्बाद हो रहा है। जिससे नहर कभी भी फट सकती है। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पंप कैनाल के अधिकारी व कर्मचारी अनदेखी कर रहे हैं। जिससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है।पत्योरा पंप कैनाल से करीब आधा
दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। जिसमें पत्योरा, बड़ागांव, भमौंरा, जलाला, गहतौली आदि गांव शामिल हैं। लेकिन नहर की मरम्मत न कराए जाने से कई जगह खांदियां हो रही हैं। किसान मिट्टी डालकर काम चलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही पानी की रफ्तार बढ़ाई जाती है तो खांदियों
में डाली मिट्टी फिर से बह जाती है। जिससे पानी बर्बाद होकर नहर के आसपास के गड्ढ़ों में भर रहा है। पत्योरा के किसान चेतराम व रामबाबू ने बताया कि इस मामले की शिकायत पंप कैनाल चालक सहित अवर अभियंता को कर चुके हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहर की मरम्मत के लिए सुध
नहीं ले रहे है। जिससे किसानों में आक्रोश पनप रहा है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि नहर की दो तीन दिन के अंदर मरम्मत करा दी जाएगी।