फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कलक्ट्रेट में गरजे किसान, फसल बीमा को प्रभावी बनाए जाने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो22एचएएमपी 22- कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते भाकियू (अ) के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के बैनर तले सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे किसान मांगों को लेकर जमकर गरजे। किसानों का कहना था कि फसल बीमा को प्रभावी बनाए जाने की जरूरत है। प्राकृतिक आपदा में हुए फसल नुकसान का क्लेम किसानों को मिलना चाहिए। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवपूजन निषाद ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि किसानों के सामने समस्याओं का अंबार है। खेती की बढ़ती लागत ज्वलंत समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जो 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया है उसमें विरासत बटवारा के सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की गई है। जिला महामंत्री दयाशंकर ने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिलनी चाहिए। यहां पर संतोष निषाद, जयकिशन कुशवाहा, राजू निषाद, डॉ. भूपसिंह भदौरिया, हरीराम समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें