फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: वाहन की टक्कर से किसान की मौत, बेटा गंभीर

Tue, 22 Oct 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। बेटे संग शुगर का इलाज कराने जा रहे किसान की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल है। सोमवार रात शव गांव आने पर घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि उनका बेटा गजेंद्र राजपूत (45) रविवार सुबह अपने इकलौते बेटे विवेक राजपूत (22) के साथ बाइक से झांसी में शुगर का इलाज कराने जा रहे थे। झांसी बाईपास के आगे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक गजेंद्र की मौत हो गई। विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव घर आने पर परिजन बेहाल हो गए। मृतक के नाम पर ढाई बीघा जमीन थी। जिस पर खेती किसानी करता था। उसकी मौत से मां मिथलेश दुलैया और पत्नी रामकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें