फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक और डेंगू मरीज मिला, बुखार से महिला की मौत

Tue, 22 Oct 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग का फॉगिंग सहित एंटीलार्वा का छिड़काव कराए जाने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

15 दिन के अंदर तीन डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक डेंगू मरीज व एक महिला की वायरल बुखार से इलाज के दौरान मौत तक हो चुकी हैं।

विकास खंड मुस्करा क्षेत्र के बिवांर में तीन अक्तूबर को पठकाना मोहल्ल्ला निवासी ईशान जोशी की डेंगू से झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 13 अक्तूबर को बंधी मोहल्ला निवासी पिंटू यादव को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी।
वहीं अब बाजार मोहल्ला व बड़ी देवी मंदिर के बीच कुशवाहा बस्ती निवासी संजय कुशवाहा को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसका तीन दिनों से कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पठकाना मोहल्ला निवासी कमला देवी (63) पत्नी नवल किशोर शुक्ल की 20 अक्तूबर की रात वायरल बुखार आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के बेटे अमित ने बताया कि मां को 15 अक्तूबर को तेज बुखार आया था। एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया। ठीक न होने पर कानपुर ले गए, जहां तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया और 20 अक्तूबर की रात उनकी मौत हो गई। कस्बे में बीते साल भी डेंगू के मरीज मिले थे। हाईरिस्क एरिया होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं है।
ग्रामीण जयकरन यादव व मातादीन कुशवाहा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग केस निकलने पर सिर्फ खानापूर्ति करता है। पूरा साल बीत गया, लेकिन कहीं भी फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं कराया गया है। जिस घर में डेंगू केस निकलता है।
वहीं पर आसपास छिड़काव करा दिया जाता है। पूरा कस्बा गंदगी से पटा है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि भरत कुमार का कहना है कि कस्बा में क्रमवार साफ - सफाई कराई जाती है, लेकिन लोग अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं समझते हैं।
उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाता है। उक्त मोहल्ले में टीम भेजकर दवा का छिड़काव, जांच व दवाएं वितरित की जाएंगी। - डॉ. एसके सिंह, पीएचसी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें