फोटो 12 एचएएमपी 15- मृतक बृजलाल यादव। स्रोतः परिजन
गोहांड (हमीरपुर)। खेत में नलकूप पर करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। वह नलकूप कोठी में आवास बनाकर रहते थे और खेती करते थे।
चिकासी थाने के टोला खंगारन गांव निवासी बृजभान सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता बृजलाल यादव (60) खेत पर कृषि कार्य में व्यस्त थे। तभी नलकूप के तार से करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। जानवर चराने गए गांव के कंधीलाल ने उन्हें खेत में पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी।
बृजभान ने बताया कि पिता के नाम पर आठ बीघा कृषि भूमि है। जिसपर खेती से परिवार का भरण-पोषण होता है। बताया कि खेत में नलकूप लगा है। पिता नलकूप कोठी में ही आवास बनाए थे और खेतों की रखवाली करते थे। घटना से पत्नी कमला देवी, बेटे बृजभान व कृष्ण कुमार बेहाल हैं। थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।