फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आर्थिक तंगी से पति ने फंदा लगाया, पत्नी ने हिम्मत दिखा बचाई जान

Tue, 23 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 16- फंदा लगाने युवक शिव बहादुर। परिजन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। क्षेत्र के ग्राम पारा में आर्थिक परेशानी के चलते एक युवक ने फंदे से लटक गया। यह देख उसकी पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए पति को थाम लिया। परिजनों की मदद से उसे फंदे से उतार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र बिवांर के ग्राम पारा निवासी चंचल ने बताया कि पति शिव बहादुर (24) ई-रिक्शा चलाते हैं। ई-रिक्शा की किस्ते समय पर जमा न होने से वह परेशान रहते थे। इसी बात पर सोमवार दोपहर घर में फंदा लगा लिया। तभी उनकी नजर पड़ गई। उन्होंने पैर पकड़कर उन्हें ऊपर की ओर उठाए रखा और शोर मचा दिया। उनकी आवाज पर परिजनों ने तत्काल शिव बहादुर को फंदे से उतारा और सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुख्यालय रेफर कर दिया।

फोटो 22 एचएएमपी 16- फंदा लगाने युवक शिव बहादुर। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें