फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का रकबा दस बीघा मौके पर पांच बीघा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा( हमीरपुर)। जांच पड़ताल में 10 बीघे का तालाब मौके पर पांच बीघा निकला है। पटरी दुकानदारों ने तालाब के किनारों की पुराई कर दुकानें बना लीं हैं। अमृत सरोवर योजना में चयनित कस्बे का मुख्य कालका देवी मंदिर का तालाब अतिक्रमण व गंदगी के चलते अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। पटरी दुकानदारों द्वारा तालाब की भीटों पर पुराई कर अपनी दुकानें जमाकर तालाब की जगह पर कब्जा कर रखा है। जिससे प्रशासन बेखबर नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर तालाब की सफाई खुदाई एवं अवैध कब्जा हटवाने के साथ-साथ तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने का प्रस्ताव पारित कर फाइल स्वीकृत होने के लिए प्रशासन को पहले से ही भेज रखी है। बताया कि योजना की स्वीकृति भी हो गई है। कहा कि बजट का इंतजार है। तालाब का अमृत सरोवर योजना के तहत सुंदरीकरण कराया जाना है।
लेखपाल ऋषि कुमार शुक्ला ने बताया कि तालाब का क्षेत्रफल करीब छह हेक्टेयर है। जिसमें आधे भाग पर आबादी दर्ज है। मौजूदा समय में तालाब का रकबा 10 बीघे का है। बताया कि तालाब के चारों ओर अतिक्रमण हो जाने से मौजूदा समय में तालाब सिमटकर करीब एक हेक्टेयर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण किए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। कहा कि राजस्व विभाग की टीम से जानकारी लेकर तालाब का अतिक्रमण खाली कराकर उसका सुंदरीकरण कराया जाएगा।
मथुरा प्रसाद सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें