फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक प्रेमी निकला दिव्यांग, युवती ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती प्रेमी से शादी करने उसके गांव पहुंच गई। प्रेमी के दिव्यांग व कद छोटा होने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने युवती को समझा बुझा कर परिजनों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी मंजू ने बताया करीब आठ माह पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से मझगवां निवासी अनिल से दोस्ती हुई। बतायाकि वीडियो कॉल में युवक उन्हें सिर्फ अपना चेहरा दिखाता था। उसने युवक के सामने शादी की बात रखी। दोनों में सहमति होने पर युवती आजमगढ़ से राठ पहुंची। जहां छोटे कद के दिव्यांग प्रेमी को देख मंजू आपा खो बैठी और जमकर हंगामा किया। युवक पर छल कपट का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली ले गई। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा सोशल मीडिया से युवक व युवती एक दूसरे से जुड़े थे। युवक का छोटा कद देख युवती आहत हुई। युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें