हमीरपुर। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव कराने के लिए विकासखंडों में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दो ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद शनिवार को पांच ब्लॉकों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कराई जाएगी।
एडीओ पंचायत ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए मुख्यालय से टीम को बुलाई है। देर रात तक लग जाएंगे। उधर सपा प्रत्याशी जयनारायण सिंह यादव की रिट पर उच्च न्यायालय ने भी मतदान एवं मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने का आदेश दिया है।
प्रेक्षक ने ब्लाक में चुनाव तैयारियां का जायजा लिया। जिले के पांच ब्लाकों कुरारा, सुमेरपुर, राठ व सरीला तथा गोहांड में ब्लाक प्रमुख के चुनाव मतदान एवं मतगणना का कार्य ब्लाक सभागारों में कराया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।