फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे पर आठ किमी लंबा जाम

Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 29- राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान लगी भारी वाहनों की लंबी क
विज्ञापन
हमीरपुर/भरुआसुमेरपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान नेशनल हाईवे पर भीड़ बढ़ने के चलते यातायात पुलिस ने भारी वाहनों पर रोक लगा दी। इससे दुर्गा मोड़ से लेकर कुछेछा व चंदौखी तक करीब आठ किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे रात आठ बजे तक भारी वाहनों पर रोक लगाने पर जाम लगा रहा। इस जाम में छोटे वाहन भी फंसे रहे।
जिले भर में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चलता रहा। नेशनल हाईवे सहित जिला मार्गों से होकर शोभा यात्रा निकाली गईं। देर शाम तक हाईवे पर यातायात रेंगता रहा। यमुना पुल व बेतवा पुल पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कस्बा सुमेरपुर में नरायनपुर की ओर व फैक्टरी एरिया से मौदहा की ओर से आने वाले भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गईं।
सीओ यातायात शाहरुख खान ने बताया कि कहीं भी कोई अव्यवस्था नहीं होने पाई। जैसे ही शोभा यात्रा निकलती कि यातायात बहाल कर दिया जाता रहा। इससे जाम की स्थिति नहीं होने पाई। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पर रोक लगानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें