फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सपा प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को 50 लाख की सहायता की मांग की

Sat, 04 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 32= सूरजपुर गांव में मृतक बंदी के परिजनों से जानकारी लेते सपा प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
हमीरपुर। जेल में बंद सूरजपुर निवासी अनिल द्विवेदी की पीट-पीटकर हत्या के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, मृतक की पत्नी को नौकरी एवं अन्य सरकारी सुविधाएं देने की मांग की।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यालय के सूरजपुर पहुंचा। जेल में निरुद्ध अनिल द्विवेदी की पीट कर जेल में की गई हत्या की निंदा की। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी घनश्याम मीना को सौंपा। हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख की मदद, मृतका की पत्नी को सरकारी नौकरी सहित आवास आदि की सुविधा मुहैया कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सांसद हमीरपुर अजेंद्र सिंह लोधी, सांसद बांदा कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख शुभकरण सिंह परिहार, पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, रामप्रकाश प्रजापति, जिलाध्यक्ष इदरीश खान, युगांक मिश्रा, नंदकिशोर शिवहरे, घनश्याम साहू, अरुण यादव शामिल रहे। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें