राठ। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर शिक्षिका संगीता को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिला है। संगीता क्षेत्र के गल्हिया गांव स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। यह सम्मान राजस्थान के जयपुर में ट्रीग्रुप संस्था के आयोजित एक समारोह के दौरान दिया गया। समारोह में कला, संस्कृति, खेल, चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
शिक्षिका संगीता ने मंच से अपनी बात रखते हुए कहा यह सम्मान वह अपने गुरुजनों, कर्मठ शिक्षक साथियों को समर्पित करतीं हैं। समारोह में शहीद सुशील फाउंडेशन ग्वालियर के नेशनल चेयर पर्सन डॉ. एनके शर्मा, मार्डन रिसर्च एस्ट्रो सोसाइटी ग्वालियर के संरक्षक डॉ. रमेश वाहेगावकर, ट्री ग्रुप इंडिया के नेशनल कन्वीनर केके भारद्वाज, पंडित कृपाराम उपाध्याय भोपाल, अपना संस्थान भीलवाड़ा के विनोद मेलाना आदि रहे। (संवाद)