मौदहा। बिवांर थाना क्षेत्र के गांव कुनहेटा में सोमवार की सुबह करंट लगने से अधेड़ किसान की मौत हो गई। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह (45) खेती करते थे। सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे घर में लगे पंखे को उठाकर दूसरे स्थान पर रख रहे थे।
तभी करंट से अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। (संवाद)