फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके मिले ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को मौदहा बाल विकास परियोजना कार्यालय के साथ 13 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। 10 केंद्रों पर ताले लगे मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है। परियोजना कार्यालय में अभिलेख अधूरे मिलने पर दो सुपरवाइजरों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि कलौलीतीर के प्राथमिक स्कूल में चल रहे तीन केंद्रों में सुबह 9:20 बजे निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा, माया व संगीता नहीं मिलीं। सहुरापुर में रेनू सिंह व प्रियंका सिंह के केंद्र बंद मिले। पौथिया में कांती, मिथलेश, राजकुमारी व मुन्नी के केंद्रों पर ताला मिला। कमला देवी का केंद्र खुला था, लेकिन इसके अभिलेख अपूर्ण मिले। ललपुरा में सहायिका मिली तो बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीमार होने पर प्रार्थना पत्र देकर चली गईं हैं। स्वासा केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी व सहायिका सावित्री मौजूद मिलीं। 15 बच्चे भी केंद्र पर मिले।
उजनेड़ी में स्कूल के अध्यापक ने कार्यकर्ता क्रांती सिंह के बीमार होने पर नहीं आने की बात कही। विभूनी में केंद्र पर ताला लटकता पाया गया। मौदहा के गुढ़ा ग्राम पंचायत के मजरा परसी डेरा में बन रहे आंगनबाड़ी भवन को देखा। यहां ग्रामीणों ने बताया कि कार्यकर्ता गुढ़ा में रहती है जो आती नहीं है। मौदहा बाल विकास परियोजना कार्यालय में सभी कर्मचारी मिले। मौके पर भ्रमण पंजिका अपूर्ण मिली। सुपरवाइजर जुबैदा बेगम व सुल्फी देवी केंद्रों में किए गए निरीक्षण की आख्या नहीं दे सकीं। अभिलेख अव्यस्थित मिलने पर दोनों सुपरवाइजरों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें