फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जंयती पर रैली निकाली, केक काटा

विज्ञापन
शहर में आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालते अनुयायी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर का 131वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। भीमराव के जीवन प्रसंग से जुड़ी झांकियां निकाली। केक काटा और मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन

आंबेडकर पार्क में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटा। जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, विजय पांडेय, बाबू राम निषाद, कुलदीप निषाद, शिवप्रकाश सिंह सेंगर आदि रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या वर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। कुुरारा संवाद के अनुसार आंबेडकर पार्क में माया बाल्मीकि ने प्रतिमा में माल्यार्पण किया। कामता प्रसाद अनुरागी, महेंद्र कुमार प्रवक्ता मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार रहमानियां कालेज के निकट बस्ती स्थित आंबेडकर पार्क में भाजपा नेता सुरेंद्र तिवारी, सुरेश भदौरिया, उमाशंकर मधुपिया, अनूप सिंह रहे।
डीएम डा.चंद्र भूषण, एडीएम न्यायिक डॉ नागेंद्र नाथ यादव ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, हरनारायण, डा.शाहिद अली मौजूद रहे। मुस्करा संवाद के अनुसार प्रधान महेंद्र प्रताप अहिरवार एवं डा.आंबेडकर समिति के अध्यक्ष रवि अहिरवार, दीपेंद्र भारती की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली। सपा कार्यालय में इंद्रपाल यादव, राममिलन द्विवेदी, जितेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। गहरौली संवाद के अनुसार भाजपा नेता विमलचंद गुरुदेव के आवास पर जयंती मनाई। सरीला संवाद के अनुसार रविदास धर्मशाला के पास लोगों ने केक काटा। राठ संवाद के अनुसार शोभा यात्रा निकाली गई। विधायक मनीष अनुरागी, जिपं अध्यक्ष जयंती राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, पूर्व विधायक डॉ अंबेश कुमारी, ब्रह्म विचार मंच के अध्यक्ष राकेश मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें