फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्यूट में जीप हादसे में चालक की मौत

Sat, 07 Nov 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हमीरपुर के तहत बल्यूट में एक जीप के गहरे नाले में गिरने से चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान राजेश कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी बल्यूट, चमनेड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसा चार नवंबर रात को हुआ है। 6 नवंबर शुक्रवार को हादसे का पता चला। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप कुमार के अनुसार लंबलू-कैहरवीं मार्ग पर बल्यूट के पास एक गाड़ी नाले में गिर गई थी। उन्होेंने गाड़ी में घायल चालक राजेश कुमार को निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया।

शनिवार करीब दो बजे चालक की मौत हो गई। हादसा चार नवंबर रात करीब 11.30 बजे पेश आया। इसकी जानकारी 6 नवंबर को लगी। पता चला है कि चालक राजेश घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने से पेश आया। एसपी अजय बौद्ध ने मामले की पुष्टि की। कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें