फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिली पेंशन

Sat, 07 Nov 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद भी हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को तीन माह से पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि तीन माह से परिवहन पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि वे इस बारे में 5 नवंबर को मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने भी पेंशन देने का आश्वासन दिया, जबकि समस्या का स्थायी हल निकालने की बात नहीं कही। इससे पेंशनर में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री ने पेंशन फंड बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में पेंशन का सहारा होता है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो पेंशनर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें