फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन लीकेज होने से पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जल संस्थान की पाइप लाइन में लीकेज होने से चार दिन से करीब आधा दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। हमीरपुर, राठ व मुस्करा के कर्मचारी लाइन सही करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए सात दशक पूर्व पाइप लाइन डाली गई थी। जर्जर हो चुकी पाइप लाइन के कारण अधिकांश पेयजल आपूर्ति बाधित रहती है। चार दिन पूर्व उरई बस स्टैंड के पास मेन पाइप लाइन में लीकेज हो गया। जिससे आधा दर्जन मोहल्ले प्रभावित हुए। अवर अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि लाइन जर्जर होने से दिक्कत आ रही है। कर्मचारियों को काम पर लगाया गया है। जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें