सरीला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जताई। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर व दो कर्मचारियों के विरुद्ध आख्या जिलाधिकारी को भेजी है।
शनिवार को एसडीएम खालिद अंजुम ने सीएचसी के निरीक्षण में डॉ. गौसिया अमरीन व अन्य दो कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। उन्होंने मरीजों का हाल चाल जाना। अधीक्षक को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सप्लाई का जायजा लिया। एसडीएम ने परिसर में सड़क का निर्माण बरसात से पहले करवाने के निर्देश दिए हैं तथा साफ सफाई दुरुस्त रखने को कहा। इस मौके पर 16 बेड का एक अतिरिक्त वार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।