फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
इमिलिया गांव के विद्यालय में छात्रों को आग से बचाव की जानकारी देते फायर कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कार्यदायी संस्था टाइंस सेंटर फॉर लर्निंग ने चयनित विद्यालयों में प्राकृतिक आपदा की कार्यशाला आयोजित की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांच विद्यालयों में मॉकड्रिल और तीन विद्यालयों में छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। इमिलिया के पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कॉलेज में अग्नि शमन टीम प्रभारी सुरेश कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को आग से बचने के उपाय बताए। गैस सिलिंडर में आग लगने से बिना भय व भागदौड़ से काबू पाने का आसान तरीका बताया।
साथ ही मिड-डे मील बनाने वाली रसोइयों को भी जानकारी दी। प्रशिक्षक शहाना परवीन ने बाढ़, सर्प दंश, भूकंप से बचने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य आशीष कुमार वर्मा ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। जिला समन्वयक विष्णु कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार जताया। इसके पूर्व कस्बे के रहमानियां इंटर कालेज व नेशनल इंटर कालेज में भी प्रशिक्षकों ने प्रधानाचार्यों के सहयोग से प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें