मौदहा के इमिलिया गांव में इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन करते एमएलसी रमेश मिश्रा।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्रा ने पैतृक गांव इमिलिया में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इन कामों में बुंदेलखंड विकास निधि से मोक्षधाम, नंदे तालाब में चारों तरफ से इंटरलॉकिंग, कजरी तालाब के पूर्व कालम में पिचिंग व इंटर लॉकिंग, सुंदरीकरण का निर्माण कराया है।
गांव के ही दो नालों के ऊपर पटिया कवर कराया गया। जिससे नाले में गिरने से कोई बड़ी घटना न घट सके और गांव साफ सुथरा दिखाई दें। मैकेश्वर बाबा में इंटर लॉकिंग भी शामिल है। शनिवार को उन्होंने कराए गए विकास कार्यो का उद्घाटन किया।