फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मंदिर की सुरक्षा के खातिर पुलिस चौकी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व हिंदू महासंघ एवं राम जानकी मंदिर समिति धनपुरा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डीएम अशोक कुमार को ज्ञापन साैंपा। इसमें गांव में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की है। समिति ने पुलिस चौकी के लिए जमीन भी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सुमेरपुर क्षेत्र के धनपुरा गांव में ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर समिति यहां पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग कर रही है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार ने ज्ञापन में बताया कि उनकी संस्था मंदिर परिसर के समीप भूमि दान स्वरूप उपलब्ध कराने के लिए तैयार है ताकि मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी का निर्माण हो सके। साथ ही मंदिर के निर्माण के लिए शासन से वित्तीय सहायता दिलाए जाने की भी मांग की है। बताया कि लेखपाल ने भूमि का सर्वे भी पूर्व में किया था। पुलिस चाैकी बनने से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी। यहां पर रानी सनातनी, सोना, सीमा, रामा देवी, सम्पत, देवकुंवर, संतोष कुमारी, रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें