भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कच्चे मकानों को गुरुवार को राजस्व एवं पुलिस टीम ने बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। इस कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विदोखर मेदनी के प्रधान लालाराम निषाद ने बताया कि बरातशाला के पीछे स्थित ग्राम समाज की भूमि पर गांव के रामशरण प्रजापति और लल्लू कुशवाहा ने कच्चे मकान बनाकर कब्जा कर रखा था। गुरुवार को क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल चंद्रेश सिंह और इंगोहटा पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान लालाराम यादव की मौजूदगी में राजस्व टीम ने बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटवा दिया और ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराया।