फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सोने-चांदी में गिरावट से बढ़ी खरीद

Thu, 05 Feb 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सोने-चांदी के लगातार बढ़ रहे भाव के बीच बीते एक फरवरी को केंद्रीय बजट आने के बाद सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे एकाएक बाजार में रौनक बढ़ गई। सहालग में दाम कम होने से लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। बीते दिन चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम एक लाख से अधिक गिरावट आई है। वहीं, सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 25 से 30 हजार रुपये कम हुए हैं।
विज्ञापन

जनवरी शुरू होते ही सोने व चांदी के भाव बढ़ने लगे थे। प्रत्येक दिन 10 से 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चांदी के दाम बढ़ रहे थे। वहीं, सोने के दामों में भी प्रति दस ग्राम दो से तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। चांदी प्रति किलोग्राम चार लाख रुपये के पार पहुंच गई थी। ऐसे में सराफा व्यवसाय पर काफी असर पड़ा था। सहालग वाले घरों में लोग सोने-चांदी के गहने खरीदने के लिए दाम गिरने का इंतजार कर रहे थे। अचानक मूल्य गिरने से बाजार में चहल-पहल दिखी। वहीं, बुधवार को फिर से दामों में उछाल देखा गया।
सराफा व्यवसायी रजत अग्रवाल ने बताया कि बजट आने के पूर्व जिले में तीन लाख 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम चांदी का भाव था। वहीं, आज दो लाख 90 हजार रुपये हो गया है। इसी तरह सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख 90 हजार रुपये था, जो एक लाख 66 हजार रुपये हो गया है। सोने-चांदी के दाम गिरने से बाजार में चहल-पहल दिखने लगी है। बाजार में रौनक आने से सराफा व्यवसायियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर निवासी सियाराम शर्मा ने बताया कि आज उसके छोटे भाई की बारात जा रही है। जब कम से कम गहने खरीदे हैं, तब चार लाख रुपये के पड़े हैं। सोने-चांदी का भाव बढ़ने से बेटों की शादियां करनी मुश्किल पड़ रही हैं। घर का सारा बजट गहनों की खरीदारी में ही खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें