फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नलकूप से पानी भरते समय झटका लगने पर महिला कुएं में जा गिरी। परिजन कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी रमेश राजपूत ने बताया उनके छोटे भाई रामहेत खेती करते हैं। गांव के समीप खेत होने के कारण रामहेत खेत पर ही निवास बनाकर अपनी पत्नी उमा देवी (42) के साथ रहते थे। उनके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन

रमेश ने बताया सोमवार सुबह करीब दस बजे उमा खेत में लगे नलकूप से जानवरों के लिए बाल्टी में पानी भर रही थी। तभी नलकूप से तेज पानी निकलने पर उमा को धक्का लग गया। जिससे वह पीछे कुएं में जा गिरीं। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर अजय चौरसिया ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पति के साथ खेती में हाथ बंटातीं थीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें