फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: वाहन को पास देते सड़क से लुढ़की निजी बस, सभी यात्री सुरक्षित

Mon, 09 Aug 2021 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गलोड़ (हमीरपुर)

सार

हादसा वाहन को पास देते समय जमीन धंसने के कारण हुआ। एक तरफ के दोनों पहिये सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गए। बाद में जेसीबी की मदद से बस को निकाला गया।
विज्ञापन
सड़क से लुढ़की निजी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कस्बा में अन्य वाहन को पास देते हुए निजी बस सड़क किनारे लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान बस पलटी नहीं और महज बस का एक हिस्सा सड़क से नीचे लुढ़का। इस दौरान किसी भी सवार को चोट नहीं आई। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दियोटसिद्ध से पठानकोट जा रही निजी बस गलोड़ खास में दूसरी ओर से आ रहे वाहन को पास देते समय सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गई। गनीमत रही की बस में सवार यात्रियों को चोटें नहीं आई।

विज्ञापन


हादसा वाहन को पास देते समय जमीन धंसने के कारण हुआ। एक तरफ के दोनों पहिये सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गए। बाद में जेसीबी की मदद से बस को निकाला गया। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजिंद्र कुमार ने बताया कि बस में बैठी सवारियां सुरक्षित हैं। वाहन को पास देते समय जमीन धंस गई और बस नीचे की ओर लुढ़क गई। जिसे जेसीबी की मदद से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें