फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास एक पुराने ईंट भट्टे में मुनीम का काम करने वाले युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिजनौड़ा गांव निवासी भवानी सिंह (30) एक बंद पड़े भट्ठे में मुनीम थे। भट्ठे से इस समय पुराने रोड़े व ईंट निकाली जा रही थी। लेकिन त्योहार होने के कारण कोई मजदूर नहीं था। जिससे भट्ठे में सन्नाटा था।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र ने बताया भवानी सिंह सुबह 11 बजे घर से खाना खाकर भट्ठे के लिए निकले थे। पहुंचने पर भट्ठे पर अपने कमरे के अंदर मोबाइल रख दिया और कुछ दूर पर एक पेड़ में गमछे से लटक कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। जिसमें कमरे के अंदर मोबाइल मिला। जिसमें कोई सिम नहीं था। मृतक के पिता रामकृपाल सिंह ने आठ वर्ष पूर्व ट्रेन से कटकर जान दी थी। सीओ रवि प्रकाश ने बताया जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें