हमीरपुर। शहर कोतवाली के जरैैली मैड़यन डेरा निवासी एक किशोरी ने घर में सोमवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जरैली मैड़यन डेरा निवासी सऊनी निषाद की 15 वर्षीय पुत्री संध्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी होने पर परिजनों ने उसे फंदे से उताकर सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के दरोगा मनोज पांडेय ने बताया परिजनों ने किशोरी को पथरी की बीमारी से परेशान रहने की जानकारी दी थी। इसका वह इलाज भी करा रहे थे। (संवाद)