फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की नाले में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कुंडौरा गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे तीन बच्चों के साथ नाले के पास तालाब में नहाने गया 12 वर्षीय बालक डूब गया। बालक के डूबने पर घर लौटे बच्चों ने घटना की सूचना उसकी मां को दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला। उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कुंडौरा गांव निवासी रमाकांत यादव ने बताया उनके आवास के बगल में गोंडे बाबा का तालाब बरसाती नाले से लगा है। बताया पड़ोसी बच्चों के साथ उनका 12 वर्षीय पुत्र विनय भी सोमवार को तालाब में नहाने गया था। बताया सुबह नहाते समय उनका बेटा डूब गया। तभी पड़ोसी बच्चों ने उनकी पत्नी सुभद्रा को घटना की जानकारी दी तो खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बालक को बाहर निकाला।
बताया उनका यह एकलौता बेटा था। वहीं बेटे को लेकर रोती-बिलखती मां सुभद्रा को देख हाईवे पर आटो से आ रहे सुमेरपुर निवासी शुभम द्विवेदी ने वाहन रुकवाकर उनसे पूछा और आटो खाली कराकर बेटे को लेकर सदर अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बालक के दादा राजेंद्र यादव शव को बाइक पर लेकर कुंडौरा गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें