हमीरपुर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। सुमेरपुर के भौंरा गांव निवासी तुलसीदास ने बताया उनका पुत्र शैलेष कुमार (24) बाइक से गांव जा रहा था। तभी गांव के बाहर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। शैलेष घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ललपुरा के पौथिया गांव निवासी वीरू (27), उनकी पत्नी काजल (25) व नौ माह के पुत्र कन्हैया को बसवारी के पास कार सवार ने टक्कर मार दी। बचाने के चक्कर में उनकी बाइक आगे जा रहे दो साइकिल सवार दीपक (15) व सुमित (17) भी घायल हो गए। वहीं सजेती के मेंहदनी निवासी मजदूर विश्वेसर (55) की साइकिल में बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। कुरारा के जलाला निवासी सुखदेव को शहर के गौरादेवी में बाइक की टक्कर लग गई। (संवाद)