फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेत पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 04 Nov 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गहबरा चौकी के अंतर्गत घहबरा–खन्ना लिंक मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव की पहचान मौदहा कस्बे के फत्तेपुर निवासी दयाराम अनुरागी (40 वर्ष) पुत्र गंगादीन के रूप में हुई है। सिर पर चोट के निशान मिलने से पत्नी ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाई दयाशंकर उर्फ बब्बू ने बताया कि उसका भाई निजी बिजली मैकेनिक था। सोमवार रात करीब आठ बजे घर से यह कहकर निकला था कि उसे डीजे और लाइट के काम पर जाना है, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों से सूचना मिली कि घहबरा लिंक मार्ग के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर उसने भाई की पहचान की। मामला हमीरपुर व महोबा की सीमा में होने के कारण एक घंटे तक स्थिति उलझी रही। बाद में मौजा घहबरा के लेखपाल अमित कुमार मौके पर पहुंचे और नक्शा देखकर क्षेत्र की सीमा स्पष्ट की। इसके बाद शव को मौदहा कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
शव सड़क किनारे पड़ा था, सिर पर गहरी चोट के निशान थे और शरीर का रंग पूरी तरह नीला पड़ा था। दो मीटर दूर तक खून के छींटे मिले। प्रत्यक्षदर्शी रीवन निवासी डंडा गुरु ने बताया कि वह नलकूप की ओर गए थे, तभी खेत में शव पड़ा देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

दयाराम की पत्नी तारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के रीवन निवासी एक व्यक्ति की पत्नी से अवैध संबंध थे। उसका कहना है कि उसी व्यक्ति ने सोमवार रात फोन कर पति को गांव बुलाया था, जिसके बाद मंगलवार को उसका शव मिला।
सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले में हत्या या दुर्घटना, दोनों बिंदुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। परिजनों से तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें