फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मझगवां मार्ग पर साइकिल से गांव जा रहे अधेड़ को बाइक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव निवासी सुरेंद्र श्रीवास ने बताया कि उनके पिता भानुप्रताप (50) नगर में एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन

गुरुवार को देर शाम दुकान बंद कर साइकिल से गांव जा रहे थे। मझगवां मार्ग पर गांव से पहले बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के नाम पर दो बीघा कृषि भूमि है। अपने पीछे पत्नी वती, पुत्रों सुरेंद्र व रज्जू को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें