राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के सरसेड़ा गांव के ब्रजेश (18), चिल्ली गांव की मालती (45), धनौरी की जाहिबा (17) पुत्री मेहबूब, चंदू (45), खरेला थाने के बरांय गांव निवासी सुमेंद्र (18), संदीप (19) मार्ग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। मझगवां गांव के प्रमोद की चार वर्षीय पुत्री आराधना ऊंचाई से गिरकर घायल हो गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आराधना को मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है।