फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के वार्षिक समारोह में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
मौदहा में नेशनल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। नेशनल इंटर कालेज में प्रति वर्ष की तरह विद्यालय के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामगोपाल गुप्त के जन्म एवं निर्वाण दिवस तथा पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मी नारायण आनंद की स्मृति में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र, छात्राओं ने एकांकी, कैसेट डांस, नृत्य के शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रमेश मिश्र ने गोपाल भाई को महान क्रांतिकारी बताया। उन्होंने विद्यालय में बीते वर्षों कराए गए निधि के कार्यों की जानकारी दी। वहीं इंटर लॉकिंग आदि कार्य के लिए 10 लाख की धनराशि और प्रदान करने की घोषणा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद व्यास ने कहा कि नेशनल कालेज की स्थापना एक महान क्रांतिकारी ने की थी। प्रबंधक राजेंद्र गुप्त ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य के के दिहोलिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जयप्रकाश त्रिपाठी, रामदत्त पांडेय, सुनील गुप्त, अरुण अग्रवाल ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक मुनेश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें